पति के प्यार और सम्मान के लिए पत्नी को इन 6 बातों का ख्याल रखना चाहिए
(India) किसी के साथ रिलेशन में आने से आपका अस्तित्व कहीं गुम नहीं होता। यह सिर्फ एक सोच है, जिसे आप खुद झूठा ठहरा सकती हैं, बस ध्यान रखना होता है कुछ अहम बातों का:
1) खुद के लिए वक्त ज़रूर निकालें
अकसर घर के काम को लेकर दिमाग में यही बात पहले आती है कि अपने पति के साथ जाकर घर का छोटा-मोटा सामान खरीद लेंगी। जरूरी नहीं कि घर के हर काम के लिए आपको अपने पति का इंतजार करना पड़े। आप अकेले भी जा सकती हैं। कभी कभी अकेले शॉपिंग करने से आप खुद के लिए वक्त निकाल सकती हैं, जो कि इंडीपेंडेंट होने का अहसास भी देगा। कई बार ऐसा होता है कि नए रिश्ते में घुसते ही पुराने कई रिश्तों को खुद से अलग होना पड़ता है, लेकिन यह ठीक नहीं। आपके और आपके पति के अगर कॉमन फ्रेंड्स हैं, तो यह बहुत अच्छी बात है, नहीं भी है तो अपने दोस्तों से संपर्क बनाए रख सकती हैं। शादी के
बाद नए दोस्त भी बनाएं। नए रिश्ते में जाते ही ऐसा लगता है कि हर फैसला दोनों को मिलकर लेना जरूरी है। यह बात सही भी है, लेकिन कई बार वक्त ऐसा आता है कि आपको खुद से फैसले लेने पड़
सकते हैं। पार्टनर्स एक-दूसरे का साथ कई अहम फैसले लेने में दे सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि आप एक-दूसरे पर निर्भर न हो जाएं। ऑफिस, करिअर या रिश्तेदारों से जुड़े कई ऐसे फैसले होते हैं, जिन्हें आप खुद ले सकती हैं। नया रिश्ता शुरू करने का मतलब यह नहीं कि आप अपनी आजादी खो रही हैं। कई बार महिलाओं को ऐसा एहसास होता है कि अब उनकी आजादी उनके पार्टनर के हवाले हो गई है, उन्हें जो करना होगा, वह उनसे पूछकर करेंगे। असल में ऐसा कुछ नहीं होता। कई बार यही सोच महिलाओं को जिद्दी भी बना देती है। मसलन शादी से पहले तो मैं दोस्तों के साथ फिल्में देखने जाती थी, तो आज भी जाउंगी। यहां इंडीपेंडेंस नहीं, आपकी जिद दिखती है। इसलिए जिद और इंडीपेंडेंसी के फर्क को सबसे पहले जानें और उस हिसाब से एक्ट करें। ज़रूरी नहीं है कि आपको अपने खाने-पानी का समय अपने पति के हिसाब से ही सेट करना है या फिर हमेशा वही बनाना है, जो उन्हें पसंद हो। आप अपनी इच्छा भी ज़ाहिर कर सकते हैं और जो चीज़ खाने का, जब खाने का मन हो खा सकती हैं। इससे सामने वाले को यह लगेगा कि आपका भी फैसला है, आपकी भी चाहत है। नहीं तो, वो धीरे-धीरे आपके बारे में सोचना बंद कर देगा। इसलिए उन्हें यह आदत न डालें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।