(India)
साल 2014 के लिए 24 बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया है. इनमें एक 16 साल की तेजाब पीड़ित लड़की वीरता भी शामिल है. रेशमा को असाधारण वीरता दिखाने के लिए 'भारत अवार्ड' से सम्मानित किया जाएगा. रेशमा को तेजाब फेंकने वाले शख्स से लड़कर बच निकलने के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया है.एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, '24 बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया है. इनमें 8 लड़कियां और 16 लड़के शामिल हैं. चार बच्चों को ये पुरस्कार उनकी मौत के बाद दिया है.प्रतिष्ठित 'गीता चोपड़ा पुरस्कार' असम की 13 वर्ष की कुमारी गुंजन शर्मा को दिया गया है, जिसने किडनैपर्स के शिकंजे से अपने मित्रों को बचाने के लिए बहादुरी का परिचय दिया. संजय चोपड़ा पुरस्कार उत्तर प्रदेश के साढ़े सोलह साल देवेश कुमार को दिया गया है, जिसने दो लुटेरों से मुकाबला करते हुए असीम साहस का परिचय दिया. बापू गैधानी पुरस्कार के लिए अरुणाचल प्रदेश के 13 वर्षीय रूमोह मेतो, उत्तर प्रदेश की दिवंगत रिया चौधरी (15 वर्ष), और उत्तराखंड की कुमारी मोनिका (16 वर्ष) को दिया गया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।