अमेरिका के टेक्सस में एक कपल द्वारा वर्षों की मेहनत से तैयार किया गया 650 वर्ग गज में बना घर चोर लेकर चंपत हो गए। आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे संभव है? दरअसल टेक्सस में चेसी फ्राइडे और उनकी पत्नी जेसिका ने एक इको फ्रेंडली घर बनवाया था। यह घर पहियों पर बनाया गया था जिसे कहीं भी लाया ले जाया जा सकता था। करीब ढ़ाई साल की मेहनत के बाद इन दोनो दंपत्ती ने अपने इस सपनों के घर को बनाया और सजाया-संवारा था। इसे बनाने में 35,000 डॉलर यानी करीब 21 लाख 74 हजार रुपए खर्च हुए थे। इस मकान में पहियों और अटैचमेंट लगे होने से इसे कार, ट्रक या किसी अन्य वाहन के साथ बांध कर कहीं भी ले जाया जा सकता है। इस मकान की बिजली की खपत भी बेहद कम होती है। 20 दिसंबर 2014 को यह कपल जब कहीं से घूमकर घर लौटा तो पता चला कि उनका घर अपनी जगह से गायब है। चोर उनके मकान को उठाकर कहीं और ले गए थे। अपने घर को गायब देख दोनो दंपत्ती बेहद निराश हो गए उन्हें लगा कि उनकी मेहनत और पैसा दोनों बरबाद हो चुका है।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।