4,870 करोड़ रूपए की संपत्ति दान करेंगे टिम कुक
(India)
एपल के सीईओ टिम कुक ऐलान किया है कि वे अपनी 785 मिलियन डॉलर (करीब 4,870 करोड़ रूपए) की संपत्ति दान कर देंगे। ऐसा करके वे अजीम प्रेमजी, वॉरेन बफेट, बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, लैरी एरिसन की राह पर चल पड़े हैं। प्रतिष्ठित मैग्जीन फॉच्र्यून ने यह जानकारी दी है। कुक ने इस मैग्जीन को दिए साक्षात्कार में कहा कि वे अपने 10 वर्षीय भतीजे की स्कूल फीस जमा करने के बाद बाकी रकम दान में दे देंगे। कुक ने कहा कि मैं बदलाव का उदाहरण बनना चाहता हूं। कुक ने बताया कि उन्होंने बिना शोर-शराबे के अपनी संपत्ति दान करना शुरू कर दिया है। हालांकि कुक प्रेमजी, गेट्स जैसे दानवीरों से कुछ अलग हैं, क्योंकि इन लोगों ने अपनी संपत्ति या मुनाफे का एक हिस्सा दान किया है, पर कुक अपनी पूरी संपत्ति दान करने जा रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।