कभी फैक्ट्री में काम करने वाली आज बनीं आठ अरब डॉलर की मालकिन!
(India)
जोऊ शुनफेई को चीन की सबसे अमीर महिला आंका गया है। उनकी संपत्ति लगभग आठ अरब डॉलर की है। वे टचस्क्रीन ग्लास बनाने वाली एक कंपनी की मालकिन हैं। एपल और सैमसंग जैसी कंपनियां इस कंपनी से टचस्क्रीन ग्लास खरीदती हैं। जोऊ की कंपनी लेंस टेक्नॉलजी का शेयर मंगलवार को 78.08 युआन का हो गया था। कंपनी 18 मार्च को शेनचेन के ग्रोथ एंटरप्राइज मार्केट बोर्ड में लिस्ट हुई थी। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक लेंस टेक्नॉलजी का शेयर बुधवार को लगातार 11वें दिन चढ़कर 85.89 युआन का हो गया। लेंस टेक्नॉलजी स्मार्टफोन, कंप्यूटर और कैमरों के लिए ग्लास कवर बनाती है। साल 2014 में एपल और सैमसंग को इसकी बिक्री 9 अरब डॉलर का रहा, जो कंपनी के कुल कारोबार का लगभग 70 फीसदी है। जोऊ का कारोबारी सफर जोऊ के इस मुकाम तक पहुंचने की कहानी दिलचस्प है। 1970 में चीन के एक छोटे से गांव में जन्मी जोऊ ने घड़ियों के लिए ग्लास बनाने वाले एक कारखाने में काम किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।