टाइम मैगजीन द्वारा कराई गई एक ऑनलाइन रायशुमारी में दुनिया भर के सबसे प्रभावशाली 100 व्यक्तियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल की टाइम के पाठकों की रायशुमारी में सबसे आगे रहे। 6.95ः वोट हासिल करके पुतिन ने शीर्ष स्थान के लिए दावा किया और रैपर सिंगर सीएल (दक्षिण कोरियाई लड़कियों के ग्रुप) से बाजी मार ली। पॉप वर्ल्ड की सितारा लेडी गागा को 2.6 फीसदी, रिहाना को 1.9 फीसदी और टेलर स्विफ्ट को 1.8 फीसदी वोट मिले और वे शीर्ष पांच में जगह बनाने में सफल रहीं। दुनिया के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की आधिकारिक सूची की घोषणा इस सप्ताह के आखिर में होगी। टाइम के संपादक ने पाठकों से राजनीति, मनोरंजन, कारोबार, टेक्नॉलजी, विज्ञान, धर्म और अन्य क्षेत्रों के उन लोगों के लिए ऑनलाइन वोट देने को कहा था, जो पिछले साल दुनिया में उल्लेखनीय बदलाव लाने में सफल रहे। मोदी को 0.6 फीसदी वोट ही मिले। उसमें से केवल 34 फीसदी लोगों ने भारत के प्रधानमंत्री के पक्ष में वोट दिया, जबकि 66ः के वोट मोदी के खिलाफ रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।