ब्रिटेन में रॉयल बेबी के स्वागत की तैयारी
(India)
ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य प्रिंस विलियम व केट मिडिलटन दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। केट अपने दूसरे बचे को लंदन के सेंट मैरी अस्पताल के लिंडो विंग में जन्म देंगी, जहां उनके पुत्र प्रिंस जॉर्ज का जन्म हुआ था। प्रिंस विलियम ने मंगलवार से करीब छह सप्ताह के पितृत्व अवकाश ले लिया है। विलियम के भाई प्रिंस हैरी भी लंदन पहुंच गए हैं। इसके साथ ही, ब्रिटेन के लोगों ने भी रॉयल बेबी के स्वागत की तैयारी शुरू कर ली है। कई लोग अस्पताल के बाहर एकत्र होना शुरू हो गए हैं। प्रिंस जॉर्ज भी आएंगे अस्पताल प्रिंस जॉर्ज भी अपने भाई या बहन से मिलने अस्पताल आ सकते हैं। पिछले बार की तरह इस बार भी केट के माता-पिता ही सबसे पहले अस्पताल पहुंचेंगे। इसके बाद प्रिंस चार्ल्स व उनकी पत्नी कैमिला पार्कर अस्पताल आएंगी। केट के भाई जेम्स लॉस एंजलिस से और उनकी बहन पीपा भी जेनेवा से वापस आ गई हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।