उद्योगपति मुकेश अंबानी ने दुनिया में सबसे धनी भारतीय का अपना रुतबा फिर से हासिल कर लिया है। अंबानी 19.6 अरब के नेटवर्थ के साथ वह पहले स्थान पर हैं जबकि औषधि क्षेत्र के दिग्गज दिलीप सांघवी सात सप्ताह शीर्ष स्थान पर रहने के बाद दूसरे स्थान पर आ गए हैं। शेयर बाजार में गिरावट के बीच सांघवी की अगुवाई वाली सन फार्मा का शेयर मूल्य आज 2 प्रतिशत से अधिक नीचे आया है, जबकि अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआइएल) का शेयर केवल 0.55 प्रतिशत गिरा। इसके परिणामस्वरूप सांघवी के नेटवर्थ में 45 करोड़ डॉलर से अधिक की कमी आई। पत्रिका फोर्ब्स की धनवानों की सालाना सूची में यह तीसरी सबसे बड़ी गिरावट है। फोर्ब्स द्वारा अद्यतन की गई सूची के अनुसार सर्वाधिक धनी भारतीय की सूची में सांघवी 19.3 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर आ गए जबकि अंबानी फिर से पहले स्थान पर पहुंच गए। धन कुबेरों की वैश्विक सूची में अंबानी 46वें स्थान पर जबकि सांघवी 48वें स्थान पर हैं। शीर्ष 50 धनवानों की सूची में केवल दो भारतीय हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।