एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति डालियन वांडा ग्रुप कॉर्पोरेशन लिमिटेड के फाउंडर वांग जिआनलिन बन गए हैं। उन्होंने अलीबाबा फाउंडर जैक मा और हचिसन वैम्पोओ के ली का-शिंग को पछाड़ दिया है। ब्लूमबर्ग खबर की फ्रेश रैंकिंग के मुताबिक, वांग की कुल संपत्ति 38.6 बिलियन डॉलर (करीब 2 लाख 40 हजार करोड़) हो गई है। बीते कल डालियन वांडा कमर्शियल प्रॉपर्टीज के शेयर्स में 0.46 प्रतिशत का उछाल आने के कारण ऐसा हुआ। इस वर्ष के आरम्भ से लेकर अब तक उनकी कंपनी की नेट वर्थ में 50 फीसदी का इजाफा हुआ है। डालियन वांडा समूह का कारोबार रिटेल, बैंक, मीडिया आउटलेट और टूरिज्म जैसे सेक्टर्स में है। जिआनलिन वांडा डिपार्टमेंट स्टोर की श्रृंखला चलाते हैं। वे चाइना टाइम्स मीडिया कंपनी के भी मालिक हैं। वांग दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में भी 10वें पायदान पर आ गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।