अगर आप सेल्फी लेने के शौकीन हैं तो सचेत रहें। इससे आपकी जान को भी खतरा हो सकता है। ऐसी ही एक घटना में ट्रेन की छत पर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में एक रूमानियाई किशोरी की मौत हो गई। वह हाईटेंशन तार की चपेट में आकर जल गई। डेली मेल के अनुसार, 18 वर्षीय अन्ना उर्सू अपनी एक मित्र के साथ इयासी शहर के स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन की छत पर चढ़ गई। वह फेसबुक पर पोस्ट करने के लिए खास सेल्फी लेना चाहती थी। ट्रेन की छत पर चढ़ते ही वह 27 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई और आग की लपटों में घिर गई। उसकी 17 वर्षीय मित्र बिजली के झटके से ट्रेन की छत से दूर जा गिरी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां 50 फीसद जली उर्सू की मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती उर्सू की मित्र ने जांच दल को बताया कि वे दोनो खास सेल्फी लेना चाहती थीं।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।