शराब की खपत भारत में तेजी से बढ़ी है। पिछले बीस सालों में हम डेढ गुणा से भी अधिक शराब का उपभोग करने लगे हैं। ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कॉपरेशन एंड डेवलपमेंट (ओइसीडी) की रिपोर्ट के मुताबिक बीस साल में देश में शराब की खपत में 55 फीसदी से अधिक का इजाफा हुआ है। शराब के उपभोग में वृद्धि के मामले में हम दुनिया में तीसरे नंबर पर आ चुके हैं और हमसे आगे सिर्फ रूस और एस्तोनिया ही है। रिपोर्ट के मुताबिक 1992 से 2012 के दौरान प्रति व्यक्ति शराब के उपभोग जबरदस्त 55 फीसदी की बढोतरी दर्ज की गई है जो कि दुनिया में तीसरे नंबर पर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।