अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा आखिरकार सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर आ गए हैं। अपने पर्सनल ट्विटर हैंडल से पहली ट्वीट करते हुए बराक ओबामा ने लिखा कि हैलो, ट्विटर इट्स बराक! फाइनली मैं ट्विटर पर हूं। लंबे छह साल बाद उन्होंने मुझे ट्विटर पर आने का मौका दिया। बता दें कि अभी तक अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से जैसे हैंडल से ट्वीट किया जाता रहा है लेकिन यह बराक ओबामा का पर्सनल एकाउंट नहीं है। जानकारी के मुताबिक, ट्विटर पर आते ही 24 मिनट में बराक ओबामा के एक लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए। घंटे भर के भीतर उनके फॉलोवर्स का आंकड़ा 2 लाख से भी ज्यादा हो गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।