कट्टर रोमन कैथोलिक देश आयरलैंड में समलैंगिक विवाह करना अब कानूनी तौर पर जायज होगा। इस पर शुक्रवार को हुए जनमत संग्रह के शनिवार को आए नतीजों ने समलैंगिक शादी के प्रावधानों पर अपनी मुहर लगा दी। देश के कुल 43 निर्वाचन क्षेत्रों में से 34 के घोषित परिणाम से इसकी पुष्टि हो गई है। 33 निर्वाचन क्षेत्रों में तो समलैंगिकों को प्रचंड बहुमत मिला है, जहां मतदाताओं ने एक स्वर से समलैंगिक विवाह के समर्थन में वोट डाला था। जनमत संग्रह कराने वाला पहला देश इन नतीजों के बाद आयरलैंड दुनिया का वह पहला देश बन गया, जहां जनमत संग्रह से समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता मिली है। वैसे यूरोप के 19 देशों में पहले से ही इस तरह की शादी को कानूनी दर्जा हासिल है। अमेरिका के 37 राज्य भी समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता प्रदान करते हैं। अब आयरलैंड भी यूरोप का वह 20वां देश बन गया, जहां समलैंगिक विवाह करना कानूनन सही होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।