स्पेन में खूनी ‘बुल रेस’ शुरू
(India)
तस्वीर में जो नजारा आप देख रहे हैं, वो स्पेन में होने वाले सालाना ‘सैन फर्मिन फेस्टिवल’ की एक झलक है। वैसे तो यहां कई पर्व मनाए जाते हैं, लेकिन जो सबसे ज्यादा चर्चित है, वो है यहां का ‘बुल रेस’। इस दौड़ में हड्डियां चटखती हैं, खून बहता है, लेकिन इसके बावजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान होती है। नौ दिन चलने वाले इस पर्व को प्रचलित करने का श्रेय साहित्यकार अर्नेस्ट हेमिंगवे को जाता है। यहां खतरनाक बुल रेस का आयोजन किया गया। 850 मीटर लंबी और संकरी सड़कों पर सैकड़ों युवाओं ने सांडों के सामने अपनी बहादुरी का प्रदर्शन किया। इस दौरान कई युवा गंभीर रूप से जख्मी भी हुए। इससे पहले सोमवार को जब फेस्टिवल शुरू हुआ, तब पैम्पलोना स्क्वेयर पर हजारों युवा इकट्ठा हुए। उन्होंने हवा में वाइन फेंककर मस्ती की।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।