13 महीने में बना 10 बच्चों का पिता!
(India)

ब्रिटेन में एक 26 वर्षीय गे (समलैंगिक) स्पर्म डोनर पिछले 13 महीने में 10 बच्चों का पिता बन गया है। उसका सबसे हालिया बच्चा एक समलैंगिक जोड़े से हुआ है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार बर्मिघम के केंजी किल्पट्रिक ने फेसबुक के जरिये मिले इस समलैंगिक जोड़े को निरूशुल्क अपना स्पर्म दिया है। केंजी ने बताया कि वह ज्यादातर अपरिचित लेस्बियन जोड़े को अपना स्पर्म दान करता है। उसका मानना है कि एक खुशी परिवार के लिए आदमी आवश्यक घटक नहीं है। वह जब पांच साल का था तो उसके पिता छोड़कर चले गए थे। उसका पालन पोषण उसकी मां ने किया। ऐसे में जो लेस्बियन जोड़ा बच्चा पैदा करता है तो बच्चे को दो मां का प्यार मिलता है। स्पर्म डोनर केंजी का दावा है कि उससे कोलंबिया, मैक्सिको, पोलैंड जैसे देशों से सैकड़ों महिलाओं ने संपर्क किया है। लेकिन दस बच्चों का जैविक पिता बनने के बाद अब उसका इरादा इस पर रोक लगाने का है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।