ज्यादा बचत नहीं कर पाते बहिर्मुखी व्यक्ति!
(India)
एक नए शोध के आधार पर बताया गया है कि बहिर्मुखी व्यक्ति ज्यादा बचत नहीं कर पाते। इसका कारण है कि उनके लिए खर्च करने की अपनी आदत पर रोक लगाना मुश्किल होता है। इसीलिए उनकी देनदारियां भी बढ़ती जाती हैं। अमेरिका में रॉटमेन स्कूल के असिस्टेंट प्रोफेसर जैकब हर्श के अनुसार कई मामलों में लोगों के निर्णय उनकी चारित्रिक विशेषताओं से जुड़े होते हैं। उनके अनुसार बहिर्मुखी व्यक्ति अपने प्रयासों का तुरंत परिणाम चाहते हैं। कई बार वह नतीजे के बड़ा या छोटा होने की भी परवाह नहीं करते। क्षेत्र विशेष शोध के आम नतीजे अमेरिकी समाज में किए गए तीन हालिया अध्ययनों के आधार पर प्रो. हर्श ने बताया है कि किस तरह वहां लोगों में खर्च की आदत बढ़ने से निजी बचत में कमी आई है। बहिर्मुखता के कारण खर्च बढ़ता है। वहीं अलग-अलग देशों में शाहखर्ची का वहां के सकल घरेलू उत्पाद पर भी असर पड़ता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।