40 किलो ऊन वाली भेड़!
(India)
ऑस्ट्रेलिया में एक भेड़ से 40 किग्रा से अधिक ऊन प्राप्त हुई है। क्रिस नामक इस जंगली भेड़ का पता चला था, जिसके बाद इसकी चमड़ी से यह ऊन उतारी गई। रिपोर्ट के अनुसार ऊन प्राप्ति के लिए किया गया ऑपरेशन खासा कठिन था। इससे पहले न्यूजीलैंड की एक भेड़ से 27 किग्रा ऊन उतारी गई थी, जो अनाधिकारिक विश्व कीर्तिमान था। अब यह रिकॉर्ड क्रिस के नाम हो गया है। ऑस्ट्रेलिया की पशु संरक्षण संस्था के अनुसार यदि ऐसे जानवरों के ऊपर से लगातार ऊन न उतारी जाए तो उनका जीवन खतरे में पड़ जाता है। संस्था के अनुसार इतनी ज्यादा ऊन के कारण इस भेड़ के लिए चलना भी मुश्किल था। इसकी ऊन पिछली बार पांच वर्ष पहले उतारी गई थी। संस्थान प्रमुख टेमी वेन डेंग के अनुसार, श्यह एक मेरिनो भेड़ है और इनकी ऊन लगातार उतारते रहना चाहिए। इन्हें इसीलिए पाला भी जाता है। यदि हमें भेड़ के मालिक का पता नहीं चला तो हम इसे संरक्षण में लेंगे।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।