गूगल ने अपहरणकर्ता के चंगुल से बचाया!
(India)
बेल्जियम का एक बिजनेसमैन गूगल की मदद से अपने अपहरणकर्ता के चंगुल से छूटने में कामयाब हुआ। बिजनेसमैन सेंडर कोकलेयर का अपहरण कर लिया गया था और उसको एक दूरदराज के इलाके में जंजीर से बांध दिया गया था। उनको एक व्यक्ति ने लिस्सेस्टरशायर में एक पेड़ से हथकड़ी से बांध दिया और एयरगन से डराया। लेकिन डरे हुए बिजनेसमैन ने अपने मोबाइल का इस्तेमाल किया और वहां से मुक्ति पाने में सफलता पाई। उसने गूगल के सहारे अपने मोबाइल में अपनी लोकेशन पता की और उसका स्क्रीन शॉट लेकर अपने बॉस को भेज दिया। बॉस ने पुलिस को अलर्ट कर दिया और उसको 2 घंटे में बचा लिया गया।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।