अटल बिहारी वाजपेयी, भारतीय राजनीति का वह चेहरा, जिसके आलोचक भी उनकी प्रशंसा करने से गुरेज नहीं करते. वह ना सिर्फ एक सर्वमान्य नेता हैं, बल्कि एक आदर्श इंसान भी हैं. पद और सत्ता के लिए वाजपेयी जी ने कभी समझौता नहीं किया. वे एक असाधारण व्यक्तित्व के मालिक हैं, लेकिन उनका रहन-सहन बिलकुल सादा है. वाजपेयी जी एक अद्भुत वक्ता रहे, उनकी वाक्शैली से प्रभावित होकर भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने बहुत पहले ही यह घोषणा की थी कि वे एक दिन भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।