हादसों के लिहाज से दुनिया में दूसरी सबसे खतरनाक सड़कों वाले देश थाइलैंड में अब अगर कोई नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाएगा तो उसे मुर्दाघर में काम करने के लिए भेजा जा सकता है ताकि सड़क दुर्घटनाएं घटें। पुलिस कर्नल क्रियांगडेज जनतारावांग ने थाई नववर्ष की पूर्व संध्या पर कहा कि इसका मकसद लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाने से हतोत्साहित करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार थाईलैंड की सड़कों पर हर साल करीब 24 हजार लोग अपनी जान गंवाते हैं। थाईलैंड की सड़कें दुनिया में दूसरी सबसे खतरनाक सड़कें मानी जाती हैं। दुनिया में सड़क हादसों में सबसे अधिक लोगों की मौत लीबिया में होती है। परीवीक्षा विभाग के नोंताजीत नेतपुक्काना ने बताया कि सरकार नशे में और लापरवाही से वाहन चलाने वाले कुछ ड्राइवरों को अस्पतालों के वार्डों में काम करने के लिए भेजती है, लेकिन अब प्रशासन ने फैसला किया है कि मुर्दाघर में काम करने की दहशत से लोगों को अपनी लापरवाही के अंजाम का बेहतर एहसास होगा।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।