दुबई का ‘लखपति’ भिखारी पकड़ा गया!
(India)

दुबई में हाल में एक ऐसा भिखारी पकड़ा गया है, जो हर महीने लगभग 2.70 लाख दिरहम कमाता था। यह राशि 48.98 लाख रुपये के बराबर है। दुबई नगरपालिका के निरीक्षकों ने इस साल की पहली तिमाही में 59 भिखारियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक ऐसा भिखारी भी है जो प्रति माह 2.70 लाख दिरहम जुटा लेता था। स्थानीय मार्केट सेक्शन के प्रमुख फैजल अल बदियावी ने इसकी पुष्टि की। कहा, कुछ भिखारियों के पास से पासपोर्ट व व्यापार तथा टूरिस्ट वीजे भी मिले। बदियावी ने कहा, अधिकांश भिखारी देश में तीन माह के वीजा के साथ कानूनी रूप से दाखिल हुए थे। उन्होंने ऐसा देश में रहकर ज्यादा पैसा कमाने के लिए किया। भिखारियों की जुमे के रोज ज्यादा कमाई होती है। इस दिन भिखारी मस्जिदों के सामने लाइन में खड़े रहते हैं, जहां नमाज के लिए आने वाले लोग उन्हें पैसा देते हैं। भिखारियों को नगरपालिका द्वारा अमीरात पुलिस के साथ मिलकर एक अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया। इसका मकसद दुबई में भीख मांगना रोकना है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।