मांओं को प्रभु का तोहफा : जननी सेवा आज से; 
बच्चों को दूध, पानी, बेबी फूड अब ट्रेन में
(India) छोटे बच्चों को साथ लेकर चलने वाली महिलाओं के लिए ट्रेन का सफर अब कुछ आसान होने जा रहा है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु आज एक समारोह में जननी सेवा का उद्घाटन करने जा रहे हैं। जननी सेवा के तहत चुनिंदा ट्रेनों के अलावा स्टेशन्स पर भी दूध गर्म पानी बेबी फूड चॉकलेट बिस्किट की उपलब्धता रहेगी। निश्चित तौर पर बच्चों को साथ लेकर चलते समय अब महिलाओं को उनके खान पान को लेकर चिंता नहीं करनी पड़ेगी। प्रभु ने 2016-17 के रेल बजट में इस बारे में ऐलान किया था। ऐलान के तीन महीने बाद प्रभु इसे लागू करने जा रहे हैं। रेलवे स्टेशनों पर जोनल रेलवे, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के स्टॉलों पर अब अनिवार्य रूप से गर्म दूध, गर्म पानी, चॉकलेट आदि बेबी फूड उपलब्ध करवाया जाएगा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।