भरतपुर में आज संभागीय आयुक्त कार्यालय में मेवात इलाके में हो रहे अवैध खनन को लेकर बैठक आयोजित हुई जिसमे खनिज विभाग के अलावा वन,पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद थे ।
(Bharatpur, Bharatpur) भरतपुर में आज संभागीय आयुक्त कार्यालय में मेवात इलाके में हो रहे अवैध खनन को लेकर बैठक आयोजित हुई जिसमे खनिज विभाग के अलावा वन,पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद थे । बैठक में संभागीय आयुक्त विकास सीताराम भाले ने अवैध रूप से चल रहे खनन क्रेसरों को बंद कराने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को आगाह किया कि अवैध खनन की कोई शिकायत मिली तो सम्बंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई की जायेगी । उन्होंने खनिज विभाग के अधिकारियों पर कम खनन की रॉयल्टी जमा कराकर तादाद से ज्यादा खनन ले जाने दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ कार्यवाई करने के निर्देश दिए । बैठक में अवैध खनन को रुकवाने के लिए बर्षों से आंदोलनरत बाबा हरिबोलदास ने आदिबद्री क्षेत्र के पीछे से हो रहे खनन की बात कही ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।