चांद पर जाने वाले आखिरी व्यक्ति का निधन
(International)
चांद पर जाने वाले आखिरी व्यक्ति और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री यूजिन सरनेन का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। नासा ने उनके निधन की खबर दी। सरनेन वर्ष 1972 में अपोलो 17 अंतरिक्ष यान के कमांडर थे। उन्होंने तीन बार अंतरिक्ष की यात्रा की थी और चांद पर जाने वाले वह आखिरी व्यक्ति थे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कल ट्विटर पर कहा, हम नासा के सेवानिवृत्त अंतरिक्ष यात्री और चांद पर जाने वाले आखिरी व्यक्ति सरनेन को खोने से दुखी हैं। नासा ने सरनेन के परिवार का एक बयान जारी किया है जिसके अनुसार, स्वास्थ्य संबधी परेशानी होने के बाद कल उनका निधन हो गया। वह एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी भी थे। बयान में कहा गया, हमारा परिवार बहुत दुखी है और हम सभी की प्रार्थनाओं के लिए आभारी हैं। सरनेन एक बहुत ही अच्छे पति, पिता, भाई और दोस्त थे।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।