साल 2025 का पहला सूर्यग्रहण 29 मार्च को, आंशिक रूप में होगा दृश्य
(India) मार्च 2025 का महीना अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए खास रहेगा, क्योंकि पूर्ण चंद्रग्रहण के बाद 29 मार्च को साल का पहला सूर्यग्रहण होगा। यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरते हुए सूर्य की रोशनी को रोक देगा, लेकिन सूर्य पूरा ढका नहीं जाएगा। इसके परिणाम स्वरूप आंशिक रूप से सूर्य का आकार अर्द्धचंद्र जैसा दिखाई देगा।

सूर्यग्रहण केवल अमावस्या के दिन होता है, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं। आंशिक सूर्यग्रहण साल में दो बार होता है, और 2025 में इसका दूसरा ग्रहण 21 सितंबर को होगा।

नासा के अनुसार, इस आंशिक ग्रहण का समय अमेरिका के अनुसार सुबह 4:50 बजे शुरू होगा और भारतीय समय के अनुसार यह 2:20 बजे दिन में शुरू होगा। भारत में यह ग्रहण नहीं दिखेगा, लेकिन नासा इसका लाइव प्रसारण करेगा, जिसे लोग ऑनलाइन देख सकते हैं।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।