अजमेर ब्लास्ट केस में स्वामी असीमानंद को बरी , तीन लोग दोषी पाए गए
(Rajasthan, India) अजमेर ब्लास्ट केस में स्वामी असीमानंद को बरी कर दिया गया है। इसी मामले में तीन लोगों को दोषी करार दिया गया है। जिन तीन लोगों को दोषी करार दिया गया है, उनके नाम हैं। सुनील जोशी, देवेंद्र गुप्ता और भावेश पटेल। सजा का एलान 16 मार्च को होगा।11 अक्टूबर 2007 को शाम 6.15 बजे रोजा इफ्तार के वक्त दरगाह में बम ब्लास्ट हुआ था। तीन लोग मारे गए थे जबकि 15 घायल हुए थे। मौके से मिले बैग में एक जिंदा बम भी था। इसे डिफ्यूज कर दिया गया था। राजस्थान एटीएस ने 20 अक्टूबर 2010 को अजमेर में तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी। एक अप्रेल 2011 को एनआईए ने यह केस ले लिया।
एनआईए ने 13 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया था। आठ आरोपी 2010 से जेल में हैं। एक आरोपी चन्द्रशेखल लेवे बेल पर बाहर है। दोषी करार दिए गए लोगों में से एक सुनील जोशी की हत्या हो चुकी है। संदीप डांगे, रामजी कलसांगरा और सुरेश नायर फरार हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।