लग्जरी बस में लगी आग पूरी बस जलकर खाक
(Jalor, Jalor) भीनमाल शहर के रामसीन रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के सामने एक निजी लग्जरी बस में आग लग गई । आग बस के अगले हिस्से में शॉटसर्किट से लगी । आग ने थोड़ी ही देर में पूरी बस को चपेट में ले लिया । बस से आग की तेज लपटे निकलने लगी । कुछ ही समय में आग से पूरी बस जलकर खाक हो गयी। गनीमत रही कि बस से सावरिया उतार गयी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था । आग से आस पास में पूरा धुँआ ही धुँआ हो गया ।
जानकारी के अनुसार मुम्बई से सुबह में बस भीनमाल पहुँची थी । बस में ऊपर व नीचे डिक्की में सामान भरा हुआ था । सवारियों को एल एम बी तिराहे पर उतार कर बस पार्सल उतरने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के पास पार्सल ऑफिस पहुँची । इस दौरान खड़ी बस आग लग गई । आग से थोड़ी ही देर में पूरी बस जल गई । बस के ऊपर व निचे डिक्की में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया । सूचना पर पुलिस निरीक्षक कैलाशचंद्र मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुचे। पुलिस से आस पास से पानी के टैंकर मंगवाकर लोगो की मदद से आग पर काबू पाने के कोशिश की । लोगो ने आग की सुचना नगरपालिका फायर ब्रिगेड को दी , लेकिन फायर ब्रिगेड आधे घंटे देरी से पहुँची । फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुच कर बस में लगी आग पर काबू पाया । पास खड़ी लग्जरी कार भी आई चपेट में बस के पास होटल के बहार खड़ी लग्जरी कार भी बस में लगी आग की चपेट में आ गई ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।