69 फीसदी भारतीयों का मानना, पिछले 50 साल में जीवन में आई खुशहाली
(DELHI, DELHI) 69 फीसदी भारतीयों का मानना है कि 50 साल में उनकी जिंदगीं में खुशहाली आई है। इनका मत है कि उस समय की बजाय हमारी मौजूदा जिंदगी अच्छी है। यह जानकारी पीउ रिसर्च सेंटर के एक सर्वे से सामने आई है। इस रिसर्च में 38 देशों के करीब 40 हजार लोगों को शामिल किया गया था। इस लिस्ट में सबसे ऊपर वियतनाम है जहां के 88 फीसदी लोगों का कहना है कि उनकी मौजूदा जिंदगी अच्छी है। वहीं तीसरे नंबर पर दक्षिण कोरिया है जहां के 68 फीसदी लोगों का मानना है कि मौजूदा जिंदगी अच्छी है। भारत सहित ये तीनों देश ऐसे हैं जहां पर 60 के दशक के बाद से आर्थिक बदलाव देखने को मिले हैं।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के 68 फीसदी जापान तुर्की और जर्मनी के 65 फीसदी और नीदरलैंड और स्वीडन के 64 फीसदी और केन्या 65 फीसदी लोगों ने मौजूदा जिंदगी को अच्छा बताया है। इसके अलावा ऐसे देशों की संख्या भी काफी है जहां के लोगों का कहना है कि उनकी मौजूदा जिंदगी अच्छी नहीं है। अमेरिका के 41 फीसदी इटली के 50 फीसदी ग्रीक के 53 फीसदी नाइजीरिया के 54 फीसदी केन्या के 53 फीसदी वेनेजुएला के 72 फीसदी और मेक्सिको के 68 फीसदी लोगों का कहना है कि उनकी मौजूदा जिंदगी अच्छी नहीं है।
इस सर्वे में यह जानने की कोशिश की गई है कि आज से 50 साल पहले जो हालात थे उस समय की जिंदगी और मौजूदा जिंदगी में से कौनसी अच्छी है। देखा जाए तो 50 साल पहले विश्व का माहौल कुछ अलग था। उस समय अमेरिका और इसके साथी देश सोवियत संघ के साथ शीतयुद्ध में उलझे हुए थे। उस दौरान कंप्यूटर और मोबाइल फोन केवल विज्ञान तक ही सीमित थे। वहीं अभी हालात बदल गए हैं। आज के समय तकनीक ने भी बहुत ज्यादा विकास कर लिया है। ऐसे में भी अमेरिका जैसे देश के 41 फीसदी लोगों का मानना है कि उनकी मौजूदा जिंदगी अच्छी नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।