आसाराम रेप केस मामले मे जज मधुसूदन शर्मा ने फैसला लिखना शुरू किया
(Jodhpur, Jodhpur) जोधपुर की अदालत आसाराम के खिलाफ रेप के मामले में कुछ ही देर में अपना फैसला सुनाएगी। राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार, निचली अदालत मामले में जोधपुर केंद्रीय कारागार परिसर में अपना फैसला सुनाएगी। इस मामले में अंतिम सुनवाई एससी/एसटी की विशेष अदालत में सात अप्रैल को पूरी हुई थी और अदालत ने फैसले को सुरक्षित रखते हुए 25 अप्रैल को सुनाने की बात कही थी। आसाराम को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की एक किशोरी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था।

पीड़िता आसाराम के मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा आश्रम में अध्ययन करती थी। पीड़िता का आरोप है कि आसाराम ने जोधपुर के पास मनाई इलाके में अपने आश्रम में बुलाकर उससे 15 अगस्त, 2013 को रेप किया था। जेल में जज मधुसूदन शर्मा यौन उत्पीड़न के आरोपी आसाराम और उसके चार अन्य साधकों के भविष्य का फैसला सुनाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।