अब फैसला 17 जुलाई को काला हिरण केस में टली सलमान की अपील पर सुनवाई
(Jodhpur, Jodhpur) काला हिरण शिकार मामले में दोषी सलमान खान की अपील पर सुनवाई आज टल गई है। अब अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी। 20 साल पुराने काला हिरण शि‍कार मामले में मुख्य जिला मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने सलमान को 5 अप्रैल को पांच साल की सजा सुनाई थी।

सजा मिलने के तुरंत बाद ही सलमान को जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा गया था। 2 रात जेल में बिताने के बाद सलमान को अदालत ने 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी। उन्हें सात अप्रैल को तत्कालीन जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार जोशी ने उन्हें जमानत दी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।