राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018:दोपहर 3 बजे तक राजस्थान की 199 सीटों पर 59% और तेलंगाना की 119 सीटों पर 56% मतदान
(RAJASTHAN, RAJASTHAN) राजस्थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मतदान जारी है।अलवर जिले की रामगढ़ सीट पर बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का निधन होने की वजह से चुनाव टाल दिया गया है। दोपहर 3 बजे तक 59.43% वोटिंग हो चुकी है। मतदान केंद्र पर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। उधर, तेलंगाना की 119 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 56.17 % मतदान हुआ।

जयपुर स्थित बूथ पर वोट डालने पहुंचे मुख्य सचिव डीबी गुप्ता को ईवीएम में गड़बड़ी के चलते करीब 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, बीकानेर में वोट डालने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ईवीएम में खराबी के चलते वोट नहीं डाल पाए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।