राज्य मंत्री की शपथ लेने वालों में गोविन्द सिंह डोटासरा, ममता भूपेश, अजुर्न बामनिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जूली, भजन लाल जाटव, राजेन्द्र यादव तथा सुभाष गर्ग शामिल है। गर्ग गठबंधन दल राष्ट्रीय लोकदल के टिकट से भरतपुर से विधायक चुने गए है।
कांग्रेस की सरकार बनते ही अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री तथा सचिन पायलट ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। मंत्रिमंडल में एक महिला तथा एक मुस्लिम शामिल है। इनमें 18 मंत्री ऐसे है जो पहली बार इस पद पर पहुंच पाए है। सबसे ज्यादा तीन-तीन मंत्री जयपुर और भरतपुर, दौसा और बीकानेर से दो-दो तथा अलवर, चुरू, चित्तौडगढ़, जालौर, बूंदी, अजमेर, कोटा, बाडमेर, करौली, जैसलमेर, सीकर, बांसवाडा एवं बारां से एक-एक मंत्री लिए गए है। जातीय आधार पर सबसे ज्यादा जाट एवं अनुसूचित जाति के चार-चार, वैश्य, अनुसूचित जाति जनजाति तथा अन्य पिछडा वर्ग के तीन-तीन मंत्री बनाये गये है। इसके अलावा ब्रह्मण एवं राजपूत समाज के दो-दो मंत्री तथा गूर्जर एवं मुस्लिम समुदाय के एक -एक मंत्री शामिल है। शपथ ग्रहण के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।