IRCTC दे रहा है साउथ इंडिया के 6 शहरों में घूमने का मौका
(India) दक्षिण भारत के खूबसूरत जगहों की सैर कराने के लिए आईआरसीटीसी लेकर आया है आपके लिए खास टूर पैकेज। जिसमें आप चेन्नई, तिरुपति, त्रिवेंद्रम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम और मदुरै के मशहूर जगहों की कर सकते हैं सैर। 7 दिन और 6 रातों वाले इस पैकेज में साउथ इंडिया के 6 शहरों को घूमने का मौका मिलेगा। इस खास टूर पैकेज का नाम साउथ इंडिया डिवाइन टूर पैकेज है। जिसकी शुरूआत दिल्ली से हो रही है।
टूर की शुरूआत मार्च की अलग-अलग तारीख से हो रही हैं। 1 मार्च, 12 मार्च, 19 मार्च और 24 मार्च 2019 वाले इस पैकेज में कुछ 30 सीटें अवेलेबल हैं। जिसमें यात्रियों के फ्लाइट खर्चे से लेकर अच्छे होटल्स में रूकने की सुविधा, ब्रेकफास्ट और डिनर और 6 शहरों के प्रमुख जगहों के सैर की भी व्यवस्था होगी।
साउथ इंडिया डिवाइन टूर पैकेज में आप केरल के मशहूर पद्नाभस्वामी मंदिर, तिरुपति बालाजी मंदिर, कन्याकुमारी के फेमस विवेकानंद रॉक मेमोरियल, रामानाथस्वामी मंदिर के दर्शन कर पाएंगे। जिसके लिए प्रति व्यक्ति कीमत 48 हजार रुपए है। अगर आप तीन लोगों की टिकट एक साथ बुक कराएंगे तो इसके लिए प्रति व्यक्ति कीमत 36,650 रुपए है और अगर दो लोगों एक साथ घूमने जा रहे हैं तो प्रति व्यक्ति कीमत 37,540 रुपए है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।