राजस्थान के रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में जींद में BJP को मिली जीत, रामगढ़ में कांग्रेस जीती
(Alwar, Alwar) राजस्थान के रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने 12228 वोटों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी शाफिया जुबैर को 83311 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी प्रत्याशी सुखवंत सिंह को 71083 वोट मिले। उधर हरियाणा के जींद विधानसभा उपचुनाव का नतीजा भी आ गया है। बीजेपी ने जींद से जीत दर्ज की है। बीजेपी के उम्मीदवार को 8222 वोटों से जीत हासिल हुई है।

रामगढ़ सीट पर दो महिलाओं सहित 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इसी के साथ राजस्थान में कांग्रेस की सीटें 99 से बढ़कर 100 हो गई है। राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं। पहले 199 सीटों पर चुनाव हुए थे जिसमें से कांग्रेस ने 99 सीटें जीती थीं। अब इस उपचुनाव में जीत के बाद उसकी राज्य में कुल 100 सीटें हो गई हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।