पुलवामा में हाल में हुए आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि मैं पुलवामा में बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करता हूं। मैं इन वीर सपूतों को जन्म देने वाली माताओं और उनके परिवारों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से संवेदना प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि सीमा पर डटे सैनिकों पर, मोदी सरकार पर और मां भवानी के आशीर्वाद पर भरोसा रखिए, इस बार सबका हिसाब पूरा होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरे देश के साथ पूरा विश्व खड़ा हुआ है। दुनिया के ज्यादातर देश और सभी संस्थाएं पुलवामा में हुए आतंकी हमले के खिलाफ एकजुट हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे अपने वीर जवानों पर गर्व है, जिन्होंने 100 घंटे के भीतर ही अपने साथियों पर हुए हमले के एक गुनहगार को वहां पहुंचा दिया जहां उसकी असली जगह थी। पीएम ने आगे कहा कि आपका प्रधानसेवक दुनियाभर में आतंकियों का दाना पानी बंद करने में जुटा है। दुनिया में तब तक शांति संभव नहीं है, जब तक आतंक की फैक्ट्रियां चलती रहेंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।