उदयपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, गरबा देख रहे बच्चों पर गिरी चट्टान, 2 की मौत 5 घायल
(Rajasthan, India) उदयपुर के सराड़ा थाना के कातनवाड़ा ग्राम पंचायत में गुरुवार रात मांडवा माताजी मंदिर परिसर में चल रहे नवरात्र महोत्सव के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर परिसर के पास स्थित पहाड़ी से चट्टानों लुढ़क गई। इन चट्टानों के मलबे के नीचे दबने से दो बालिकाओं की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर घायल हो गए। हादसे के दौरान घटना स्थल पर चीख- पुकार मच गयी। सुचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस सराड़ा पहुंची और सभी घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



बता दें की मंदिर परिसर में गरबा कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अचानक चट्टान गिरने से तीन मासूमों गीता पुत्री धनराज मीणा (15 ), नर्मदा पुत्री देवी लाल मीणा (15), सपना पुत्र देवीलाल मीणा (9) की मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसे में घायल हुए पांच अन्य गंभीर घायलों को लोगों ने तत्काल सराड़ा सीएससी पर पहुंचाया जहां सभी घायलों को सराड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रैफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर घटनास्थल पर और हॉस्पिटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।