(Rajasthan, India)
प्रदेश के दिल के रोगियों के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एसएमएस अस्पताल में तैयार हार्ट ट्रांसप्लांट सेंटर का उद्घाटन किया है। बता दे की एसएमएस अस्पताल प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल है इसके साथ ही उत्तर भारत का पहला सरकारी अस्पताल होगा, जिसमें हार्ट ट्रांसप्लांट किया जाएगा। प्रदेश में अभी तक 16 कैडेबर हार्ट ट्रांसप्लांट हुए है। इनमें से 5 हार्ट ट्रांसप्लांट निजी अस्पताल में किए गए और 11 हार्ट अन्य राज्यों में भेजने पड़े। हार्ट ट्रांसप्लांट सेंटर की सुविधा के बाद प्रदेश के मरीजों को दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं होगी। सभी सुविधा युक्त इस हार्ट ट्रांसप्लांट सेंटर को जल्द ही शुरू किया जायेगा। इस अवसर पर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, मंत्री सुभाष गर्ग सहित अस्पताल प्रशासन के आला अफसर मौजूद रहे। वहीं इस दौरान सीएम ने अस्पताल में ई-लाइब्रेरी और आर्गन ट्रांसप्लांट कार्यालय का भी लोकार्पण किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।