फसलों के समर्थन मूल्य की मांग को लेकर किसानों का जयपुर कूच
(Rajasthan, India) प्रदेश में फसल का पूरा मूल्य नहीं मिलने से नाराज किसान आज जयपुर कूच करने की तैयारी में है। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में किसान दूदू से जयपुर के लिए सुबह 11 बजे रवाना होंगे। किसान नेता रामपाल जाट ने बताया कि प्रदेश में सरकार बदल चुकी है लेकिन किसानों की हालात नहीं बदले है। किसानों को हर फसल पर करीब दो हजार रुपए प्रति प्रति क्वीटल तक का घाटा खाना पड़ रहा है। साथ ही रामपाल जाट ने कहा की सरकार की ओर से समय पर खरीद शुरू नहीं करने से मूंग बाजरा,उड़द सोयाबीन जैसी फसलें कम दामों पर बेचनी पड़ी है।

जाट ने कहा कि पिछले कई वर्षों से किसान अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे है। राज्य सरकार ने किसानों को बार- बार गुमराह करने का काम किया है। ऐसे में अब किसानों ने जयपुर कूच का निर्णय लिया है। इस कूच में सीकर, जयपुर, कोटा सहित अन्य जिलों के किसान हिस्सा लेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।