दफ्तरों में यौन-शोषण,78 फीसदी ने माना यौन शोषण झेला
(India)

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को #metoo से जुड़े एक मामले में पत्राकर प्रिया रमानी को बरी किया। बता दें कि प्रिया ने कार्यस्थ्ल पर अपने साथ हुए यौन शोषण की शिकायत की थी जिस पर उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि केस किया गया था। इस मामले में कोर्ट ने कहा है कि महिला सालों बाद भी यौन शोषण की शिकायत कर सकती है। यह उसकी गरिमा का सवाल है। बता दें कि सोशल मीडिया पर चले #Metoo कैंपेन में देश-दुनिया की लाखों महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन शोषण की आवाज उठाई थी। इस कैंपेन में कई नामी गिरामी हस्तियों के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत हुई थी। कार्यस्थल पर यौन शोषण का मामला नया नहीं है लेकिन इस मीटू कैंपेन ने महिलाओं को खुलकर अपनी बात कहने का साहस दिया था। कार्यस्थल पर यौन शोषण को लेकर किए गए सर्वे में भी यह बात सामने आई है कि महिलाएं इसका शिकार होती हैं लेकिन ज्यादातर इसके लिए शिकायत नहीं करतीं। देखें सर्वे में और क्या कहा गया.

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।