मेघालय का चेरापूंजी, जो दुनिया के सबसे अधिक वर्षा वाले स्थानों में गिना जाता है, मानसून में एक जादुई अनुभव देता है। यहां के झरने, जीवित जड़ से बने पुल और गुफाएं प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं। दक्षिण भारत का स्कॉटलैंड कहलाने वाला कूर्ग, कर्नाटक में स्थित है, जहां मानसून के दौरान बादलों से घिरे पहाड़, कॉफी बागान और झरने देखने लायक होते हैं। ओडिशा में स्थित उदयगिरी की गुफाएं और कोणार्क का सूर्य मंदिर भी मानसून के समय घूमने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो इतिहास और आध्यात्म में रुचि रखते हैं। ये सभी जगहें मानसून का असली आनंद लेने के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।