रूस के कदम से दुनिया भर में बढ़ा तनाव
(India) यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे तनाव के दौरान सोमवार देर शाम रूस ने यूक्रेन के दो प्रांतों लुहांस्क-डोनेस्टक को स्वतंत्र देश घोषित कर दिया है. दो अलगाववादी प्रांतो में सेना की तैनाती शुरू कर दी है. रूस के इस कदम का दुनिया के कई देश कड़ी आलोचना कर रहे हैं. पुतिन के इस कदम के बाद ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है जो अभी जारी है. यूक्रेन पर UNSC की बैठक में रूस का कहना है कि हमारी तरफ से इस मसले के डिप्लोमैटिक हल के रास्ते खुले हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन ‘‘किसी से नहीं डरता है.’’

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।