IT इंजीनियर ने नौकरी छोड़कर वनवासियों के खाने-पीने की चीजों की मार्केटिंग शुरू की, आज 4.5 करोड़ टर्नओवर
(India) छत्तीसगढ़ के बस्तर के रहने वाले दीनानाथ राजपूत सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। तीन साल तक उन्होंने टेलिकॉम सेक्टर में काम किया है। अब वे बस्तर की महिलाओं की जिंदगी संवार रहे हैं। 6 हजार से ज्यादा महिलाएं उनके साथ जुड़ी हैं। वे बस्तर के लोकल प्रोडक्ट जैसे अचार, चटनी, ब्लैक राइस, हल्दी पाउडर, काजू, कुकीज की देशभर में मार्केटिंग करते हैं। सालाना 4.5 करोड़ रुपए उनका टर्नओवर है। 300 के करीब महिलाएं उनके साथ जुड़ीं। सभी को उन्होंने ट्रेनिंग मुहैया कराई। अलग-अलग प्रोडक्ट की प्रोसेसिंग और नए प्रोडक्ट तैयार करना सिखाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।