आलिया भट्ट से शादी करने की क्या रणबीर कपूर ने शुरू कर ली तैयारी? इस फोटो के वायरल होने पर पूछ रहे फैंस
(India) आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की शादी की खबरें भी आती ही रहती हैं, लेकिन एक बार फिर दोनों की शादी की अफवाहों को हवा मिल गई है। दरअसल, अब जो नई खबर आई है उसके मुताबिक आलिया और रणबीर अप्रैल में यानी कि अगले महीने शादी कर सकते हैं। अब इस खबर को और हवा देती है आलिया-रणबीर की नई फोटो। इस फोटो में आलिया और रणबीर के साथ साड़ी कोचर ब्रांड की सीईओ नजर आ रही हैं। इस फोटो के बाद से ही दोनों की शादी की खबरें और तेजी से वायरल हो रही हैं।



दरअसल, बीना कन्न, साड़ी कोचर ब्रांड की सीईओ ने आलिया और रणबीर के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। इस दौरान दोनों स्टार्स ने वही कपड़े पहने थे जो वाराणसी से फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग खत्म करने के बाद वापस आते हुए पहने थे। आलिया ने व्हाइट कुर्ता पहना हुआ है वहीं रणबीर ने ब्लू शर्ट और जीन्स। दोनों की इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों कहीं शादी की तैयारी तो नहीं कर रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।