वॉट्सऐप फीचर अपडेट:वॉट्सऐप पर एक बार में 2GB की फाइल कर सकेंगे शेयर
(India) वॉट्सऐप पर अब बड़ी फाइल शेयर करने वाली झंझट दूर होने वाली है। नया फीचर आने के बाद यूजर ऐप के जरिए एक बार में 2GB की फाइल को शेयर कर सकेंगे। वॉट्सऐप बीटा यूजर फिलहाल 2GB की फाइल को ट्रांसफर कर सकते हैं। यह फीचर एंडॉयड वर्जन 2.22.8.5, 2.22.8.6 और 2.22.8.7 पर कम्पैटिबल होगा। यही नहीं, फिलहाल यह फीचर केवल अमेरिकी बीटा यूजर्स तक ही सीमित है। ग्लोबली इस फीचर को पहले बीटा यूजर्स के लिए लाया जाएगा। इसके बाद इसके स्टेबल वर्जन को रोल आउट किया जा सकेगा।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।