करिश्मा तन्ना ने वीडियो में दिखाया अपने घर का कोना-कोना, लेकिन बाथरूम 2 क्यों हैं?
(India) करिश्मा तन्ना और मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन वरुण बंगेरा ने फरवरी में अपने लिए एक आलीशान घर खरीदा है। करिश्मा तन्ना और उनके पति अपने इस नए आशियाने में शिफ्ट हो चुके हैं लेकिन दोनों के इस घर में एक अजीब चीज भी है। दोनों ने अपने-अपने बाथरूम अलग रखे हैं। जी हां, इस घर में करिश्मा और वरुण का बाथरूम शेयरिंग बाथरूम नहीं है। बल्कि दोनों के बाथरूम अलग हैं। अब सवाल ये उठता है कि आखिर इस कमाल के कपल ने ये फैसला क्यों लिया होगा?



घर बनाते वक्त इस बात पर हुई माथापच्ची
असल में करिश्मा तन्ना और वरुण घर की थीम पर तो बहुत जल्दी राजी हो गए क्योंकि दोनों को ही न्यूट्रल कलर्स पसंद हैं। लेकिन जब बात घर के भीतर आने वाली रोशनी की मात्रा तय करने की आई तो इस बारे में दोनों को काफी झिकझिक करनी पड़ी। करिश्मा तन्ना ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आप उन्हें अपना घर बनाने के दौरान की यादें शेयर करते और पुरानी नॉस्टैल्जिक करने वाली चीजों में खोते हुए देख सकते हैं।

करिश्मा तन्ना ने शेयर कीं पुरानी यादें
करिश्मा तन्ना ने इस वीडियो में अपने घर का टूर कराया है और अपने घर के फर्नीचर से लेकर डिजाइन तक हर चीज को बहुत करीब से दिखाया है। करिश्मा तन्ना ने याद करते हुए बताया कि इस घर में आने से पहले पूजा हुई थी और उन्होंने अपने पति के लिए शीरा बनाया था। वरुण भी पुरानी यादों में खोते दिखाई पड़े और बताया कि किस तरह अब उन्हें अपना कमरा हमेशा साफ मिलता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।