Malaika Arora Photo : मलाइका अरोड़ा ने एक्सीडेंट के बाद शेयर की पहली सेल्फी, बताया अब कैसा है उनका हाल
(India) मलाइका अरोड़ा का कुछ दिनों पहले एक्सीडेंट हो गया था। जब वह पुणे से एक इवेंट अटेंड करके घर आ रही थीं तब उनका एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद मलाइका क1 दिन अस्पताल में रहीं और फिर उन्हें छुट्टी मिल गई थी। तबसे लेकर अब तक मलाइका घर में ही रेस्ट कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी अब एक्टिव हो गई हैं। अब मलाइका ने अपनी सेल्फी शेयर की है। फोटो में आप देखेंगे कि मलाइका ने ब्लैक कलर का डीप नेक ड्रेस पहना है। इसके साथ ही मलाइका ने कैप पहनी है। फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, हीलिंग।


इस फोटो को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मलाइका ने इसलिए नीचे से फोटो क्लिक की है ताकि वह ऊपर की चोट छिपा सकें। हालांकि जब फोटो को जूम करेंगे तो आईब्रोज के पास हल्की चोट दिख रही है।

इससे पहले मलाइका ने एक्सीडेंट के बाद एक पोस्ट शेयर किया था उसमें मलाइका, घर की खिड़की के पास नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा था, लास्ट के कुछ दिन यकीन नहीं करने वाले थे। उनके बारे में सोचकर ऐसा लगता है जैसे किसी फिल्म की बात हो और कुछ हुआ ही ना हो। थैंकगॉड एक्सीडेंट के बाद कुछ अच्छे लोगों ने मेरी मदद की जिनमें मेरे स्टाफ, शानदार अस्पताल की टीम भी शामिल है और मेरे परिवार वाले भी। ऐसे मोमेंट्स आपको और स्ट्रॉन्स बनाते हैं। उन सभी लोगों के लिए मन से दुआ ही निकलती है जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की और मुझे प्यार दिया। मैं अभी ठीक हो रही हूं, वैसे भी मैं फाइटर हूं और जल्द ही वापसी करुंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।