आमिर खान और आजाद ने साथ बैठकर खाए आम, ट्रोल बोले- क्या भाव ले आए हो?
(India) सुपरस्टार आमिर खान वर्क फ्रंट पर जितना भी सीरियस रहें लेकिन वह अपनी निजी जिदंगी में भी चीजों को लाइट और एन्जॉयबल बनाने में यकीन रखते हैं। आमिर खान की टीम ने सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह अपने बेटे आजाद के साथ सीजन के पहले आमों का लुत्फ लेते दिखाई पड़ रहे हैं। आमिर और आजाद बड़े मजे से इन रसीले आमों का मजा लेते दिख रहे हैं और इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उनकी टीम ने लिखा- क्या आपने खुद को और अपने परिवार को आमों की पार्टी दी है?

आमिर की दूसरी पत्नी के बेटे हैं आजाद
एक यूजर ने हंसने वाले इमोजी बनाकर लिखा- हमने अभी तक आम पार्टी नहीं की है लेकिन आजाद और उसके कूल डैडी को आम पार्टी करते देखना भी एक ट्रीट ही है। आमिर खान और आजाद को इस तरह खूबसूरत वक्त बिताते देखना वाकई फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। बता दें कि वर्क फ्रंट के अलावा आमिर खान अपनी निजी जिदंगी के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं।

अलग होने के बाद भी साथ हैं आमिर-किरण!
पिछले दिनों पत्नी किरण से अलग होने के चलते आमिर खान काफी ज्यादा चर्चा में रहे थे। मालूम हो कि आजाद आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव का बेटा है। दोनों ने पिछले साल अपने अलग होने का ऐलान किया था। हालांकि अलग होने के बाद भी आमिर खान और आजाद कई बार साथ में स्पॉट किए जा चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।