FMCG ने बढ़ाए दाम, 15 फीसदी तक महंगे हुए शैंपू-साबुन-पाउडर जैसे प्रोडक्ट्स
(India) ब्रांड एचयूएल (हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड) ने अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए हैं. लक्स साबुन से लेकर क्लीनिक प्लस शैंपू और पॉन्ड्स टैलकम पाउडर तक सभी महंगे हो गए हैं. इस तरह लगातार महंगाई की मार झेल रहे निम्न और मध्यम वर्ग को एक और वार सहना पड़ रहा है. शैंपू कैटेगरी में सनसिल्क शैंपू के दाम में 8 से 10 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है और क्लीनिक प्लस शैंपू 100 एमएल की बॉटल के दाम में 15 फीसदी तक का इजाफा किया गया है.
साबुन कैटेगरी में लक्स साबुन के दाम 9 फीसदी तक बढ़े हैं और पियर्स साबुन के रेट में इजाफा हुआ है. 125 ग्राम पियर्स साबुन 2.4 फीसदी और मल्टीपैक पियर्स के दाम 3.7 फीसदी तक बढ़े हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।