रणवीर सिंह ने सोच लिया क्या रखेंगे बच्चे का नाम, हर रोज दीपिका पादुकोण से करते हैं चर्चा
(India) रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पावरफुल सेलिब्रिटीज हैं। दोनों कपल गोल सेट करते दिखते हैं। रणवीर की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी कन्या भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक मुद्दे को उठाती है। ट्रेलर में रणवीर अपने होने वाले बच्चे को लेकर काफी उत्सुक होते हैं। रणवीर इस वक्त प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे में वह जहां भी जा रहे हैं उनसे बच्चे को लेकर लेकर तमाम सवाल पूछे जा रहे हैं। रणवीर ने बताया कि उन्होंने अभी से अपने होने वाले बच्चे का नाम सोच लिया है।

रणवीर हाल के दिनों में कई बार बता चुके हैं कि वह दीपिका की तरह प्यारी सी बच्ची चाहते हैं। अब लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह बच्चे का नाम क्या रखेंगे। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला के साथ बातचीत में रणवीर ने कहा, ’हां मैं हर वक्त नामों के बारे में सोचता हूं। मुझे नहीं पता कि यह क्या है, मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए क्योंकि मेरे अंदर एक कॉपीराइटर है जो अभी भी कहीं छिपा हुआ है। मुझे नामों का शौक हैं। मुझे अनोखे नाम बहुत रोमांचित करते हैं।‘

सीक्रेट लिस्ट किया तैयार


रणवीर आगे कहते हैं, ’हर नाम का अपना अलग मतलब होता है और अलग क्वालिटी होती है। कुछ बहुत पावरफुल नाम होते हैं, कुछ बहुत क्यूट और कुछ बहुत छोटे नाम होते हैं। मेरे पास लड़कों और लड़कियों के नामों की एक पूरी लिस्ट हैं और मैंने इसे बहुत सीक्रेट रखा है क्योंकि मैं नहीं चाहता कि लोग उसे चुरा लें। इसलिए हां, मेरे पास एक लिस्ट है। मैं किसी को नहीं बता रहा हूं। मैं नहीं चाहता कि वो नाम कॉमन हो जाए। लेकिन मैं लगातार दीपिका से इस पर चर्चा कर रहा हूं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।