दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, 48 डिग्री तापमान
(India) रविवार को दिल्ली के अधिकांश इलाके लू की चपेट में रहे और बढ़े तापमान ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. मौसम विभाग के दो स्टेशनों मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 49.2 और 49.1 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार पिछले नौ सालों में ये महीने का सबसे गर्म दिन रहा है.

आज भी गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही. तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं अधिकतम तापमान में बीते दिनों के मुकाबले कुछ अंकों की गिरावट दर्ज की जा सकती है. लेकिन हीट वेव के कारण दिल्ली की सड़कों पर निकलना चुनौती बना रहेगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।